Home - UCIL
यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का निगमन 4 अक्टूबर ,1967 को हुआ। यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ,परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है । यूसील का स्थान नाभिकी ऊर्जा चक्र में अग्रणी है । दाबित भारी पानी रिएक्टरों के लिए यूरेनियम की आवश्यकता को पूरा करने में भारत के नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन कार्यक्रम में यूसील बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
खान
-
झारखण्ड राज्य के पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 160 किलोमीटर लम्बी 1 से 10 किलोमीटर चौड़ी सिंहभूम आधात पटृी की खनिजयुक्त परिधि में यूरेनियम अयस्क पाया जाता है । इस परिधि की चट्टानें बहुत परतदार एवं अन्दर से कटी हुई हैं जिसमें यूरेनियमयुक्त खनिज अति सूक्ष्म मात्रा में वितरित है । अयस्क प्रोटेरोजोइक काल की रूपान्तरित चट्टानों में उभरी हुई अवस्था में पाया जाता है । खान में अयस्क की पहचान एवं ग्रेड नियंत्रण गिगरमुलर काउन्टरों व सिण्टिलेशन प्रोब्स के द्वारा की जाती है ।
य़ु.सी.आईं.एल मेल

अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक
