Who we are
माहुलडीह भूमिगत खान परियोजना
यह खान जादुगोड़ा से पश्चिम की ओर करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । इस भूमिगत खान का निर्माण कार्य डिक्लाईन एवं उर्घ्वाधर सॉफट द्वारा निर्माणाधीन है । इस खान में पटरी विहीन डीजल उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। माहुलडीह के अयस्क का संसाधन तुरामडीह में किया जाएगा । वर्ष 2011 तक इसके चालू हो जाने की आशा है ।
तुमलापल्ली यूरेनियम परियोजना
ऑंध्रप्रदेश के कडप्पा जिले में पुलिवेन्डला के निकट 3000 टन प्रतिदिन की प्रस्तावित क्षमता वाली एक खान एवं संसाधन संयंत्र के निर्माण की परियोजना संतोषजनक रूप से प्रगति पर है । इस खान का प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य तीन डिकलाईनों के साथ किया जा रहा है ,जिसमें योजना है कि अयस्क को कॉनवेयर के द्वारा ऊपर लाया जाएगा । इस संयंत्र में अलकली लिचिंग (दबावधीन) पध्दति का प्रयोग किया जाएगा । इस परियोजना का वर्ष 2011 के दौरान चालू हो जाने की आशा है ।
लाम्बापुर - पेडागुटृटू परियोजना
लाम्बापुर - पुडागुट्टू यूरेनियम खनन एवं संसाधन परियोजना का निर्माण ऑंध्रप्रदेश के नलागोडा जिले में किया जाएगा । इस परियोजना के लिए 2007 में तैयार की गई डी.पी.आर. को अब पुर्नसंसोधित किया गया है और भारत सरकार से इसकी स्वीकृति प्राप्त हो जाने के पश्चात इस योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा ।
केलेंग पेन्डेन्गसाहिंग माउथाबा परियोजना , मेघालय
मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में केलेंग पेन्डेन्गसाहिंग माउथाबा परियोजना में ओपेन कास्ट खान और एक संसाधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा । इस परियोजना को दो चरणों में कार्यान्वयन करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में ढाँचागत विकास के लिए परियोजना पूर्व के कार्यकलाप शामिल है और द्वितीय चरण में खान एवं संयंत्र का निर्माण किया जाएगा । इस संबंध में भारत सरकार का अनुमोदन प्रतीक्षित है। कम्पनी कल्याणकारी कार्यों को कार्यस्थल पर लगातार कर रही है और इसमें स्थानीय लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है ।